सेवा संकल्प अभियान के तहत : 28 से 30 सितंबर तक लगेंगे सेवा सेतु कैंप
Vishal Choyal
खरगोन। 23 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों का उद्देश्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को त्वरित रूप से लाभ दिलाना है।
शिविरों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों के नाम जोड़ने, राशन पात्रता पर्ची जारी करने, ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण, बायोमैट्रिक सत्यापन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन के आवेदन तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।
विकासखंडवार शिविर एवं सहायक नोडल अधिकारी:
28 सितंबर: खरगोन – एएसओ राजेन्द्र सोलंकी (मो. 9977433569), गोगावां एवं सेगांव – एएसओ प्रीति राठौर (मो. 8120915597)।
29 सितंबर: भगवानपुरा – एएसओ योनिसपालसिंह पटेल (मो. 9179735757), भीकनगांव एवं झिरन्या – एएसओ हेमंत मण्डलोई (मो. 9098821250)।
30 सितंबर: बड़वाह – जेएसओ अमिताभ शुक्ला (मो. 6264515402), महेश्वर – एएसओ रविन्द्रसिंह ठाकुर (मो. 7354949049), कसरावद – जेएसओ नरेन्द्रसिंह (मो. 8225074539)।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को पूर्व सूचना देकर शिविरों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
बड़नगर से वाराणसी निकली सेवा यात्रा खंडवा पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
पार्वती नदी में किसानों का जल सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी
800 से अधिक पदों पर होंगे अवसर
बंदियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नगर में निकले भगवान के डोले
100 से अधिक मरीजों का परीक्षण
80-90 के दशक की सुनहरी यादें
महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
आवेदन 30 सितंबर तक