बड़ी खबरें
Trending

जाट समाज ने धूमधाम से मनाई सत्यवीर तेजाजी महाराज की दशमी : छतरी निशानी का निकला भव्य चल समारोह

Vishal Choyal

1 day ago 38 views
छतरी निशानी का निकला भव्य चल समारोह

बड़वाह। 21 सितंबर 2026। जाट समाज बड़वाह द्वारा अपने आराध्य लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज की दशमी का पर्व सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। महिलाओं ने लाल चुनरी तथा पुरुषों ने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा धारण कर समारोह में सहभागिता की।

तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा नगर

समाज अध्यक्ष जयसिंह राठी एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ककरालिया ने बताया कि सोमवार को जाट मोहल्ले से खंडवा रोड स्थित तेजाजी मंदिर तक भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह जाट मोहल्ले से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा और जय स्तंभ होते हुए कॉलेज के समीप स्थित तेजाजी मंदिर पहुंचा।

ढोल-ढमाकों और डीजे की धुनों के बीच समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालु धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। समारोह में एखंड ,खंडवा जिले से आए अशोक राव मराठा आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने घोड़े पर तेजाजी महाराज का स्वरूप धारण किया। उनके साथ सुसज्जित बग्गी में तेजाजी महाराज का चित्र विराजित था। समाजजन पारंपरिक परिधान में भक्ति और उमंग से सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर मंगलेश जाट, चंदू जाट, राजा बाबू जाट, दिनेश जाट सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बड़वाह में सत्यवीर तेजाजी महाराज की दशमी पर जाट समाज की भव्य शोभायात्रा

पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

तेजाजी महाराज की शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक हितेन्द्र सिंह सोलंकी, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, रमिन्द्र सिंह भाटिया, पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, महिम ठाकुर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि जैन, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महेंद्र अमई, रमेश बिरला, शंकर सिंह परिहार, नरहरि दांगी, रोहित चौरसिया, रवि कौशल, निर्मल दांगी, कम्मू राजा सेन, कमल व्यास, शाहिल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।

मंदिर शिखर पर चढ़ाई तेजाजी की छतरी निशानी

चल समारोह के तेजाजी मंदिर पहुंचने पर मंदिर शिखर पर तेजाजी महाराज की छतरी निशानी चढ़ाई गई। इसके बाद समाजजनों ने विधि-विधान से तेजाजी महाराज का पूजन-अर्चन किया और श्रीफल अर्पित किया। चूरमा प्रसादी का नैवेद्य लगाया गया तथा पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

इस प्रकार जाट समाज ने भक्ति, उल्लास और सामूहिक एकता के साथ अपने आराध्य लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज की दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया।

शेयर करें