बड़ी खबरें
Trending

सदाबहार गीतों ने लौटाई : 80-90 के दशक की सुनहरी यादें

Vishal Choyal

2 hours ago 32 views
80-90 के दशक की सुनहरी यादें

सीहोर। 22 सितम्बर 2026। ‘सरगम के साथियों’ द्वारा आयोजित 80 एवं 90 के दशक के सदाबहार फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम में सुरों और संगीत ने श्रोताओं को पुराने दौर की सुनहरी यादों में पहुंचा दिया। कलाकारों ने किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, कुमार शानू और उदित नारायण सहित कई लोकप्रिय गायकों के गीत प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ‘किसी नजर को तेरा इंतजार’, ‘छूकर मेरे मन को’, ‘दिल तो पागल है’, ‘हमें तुमसे प्यार कितना’, ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’ और ‘दो दिल मिल रहे हैं’ सहित कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। गीतों की मधुर धुनों पर श्रोता भाव-विभोर नजर आए और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियों से उत्साहवर्धन किया।

राजेश काशिव और सीमा जोशी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, डॉ. श्रेष्ठा सक्सेना ने भी अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

सीहोर में सरगम के साथियों के संगीतमय कार्यक्रम में मौजूद कलाकार और संगीत प्रेमी

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राजेश काशिव, सीमा जोशी एवं प्रदीप नागिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण ताम्रकार, प्रेमलता राठौर, रीटा दुबे सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान 80 एवं 90 के दशक के सदाबहार गीतों की धुनों ने माहौल को संगीतमय बनाए रखा। श्रोताओं ने गीतों का आनंद लेते हुए कलाकारों का तालियों से उत्साह बढ़ाया।

शेयर करें

संबंधित खबरें

11
पेज 2 / 2